हथियार के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. बीते कुछ महीने के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूटपाट सहित शादी समारोह के दौरान युवको के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना जैसे आमबात हो गयी है.

चेरियाबरियारपुर. प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. बीते कुछ महीने के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूटपाट सहित शादी समारोह के दौरान युवको के द्वारा इंटरनेट मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना जैसे आमबात हो गयी है. प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर इन प्लेटफार्म पर हथियार लहराकर मजे लूट रहे हैं. अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो गये हैं कि लगातार उनके द्वारा ना सिर्फ हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है. बल्कि उसका वीडियो फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर प्रशासन को खुली चुनौती दिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत से सामने आ रहा है. जिसमें दो युवक का हथियार के साथ फोटो इन्टरनेट मीडिया पर प्रदर्शित हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक की पहचान सकरबासा पंचायत के वार्ड नंबर 05 निवासी अशोक साह के पुत्र नीतीश कुमार एवं इसी वार्ड के किशुनदेव यादव का पुत्र रामसुंदर उर्फ जिला के रूप में की गयी है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोटो वायरल होने के उपरांत थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उसके घर पर छापेमारी की गई. उक्त क्रम में आरोपी युवक के परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों युवक बीते कई महीनों से घर पर नहीं है. वह कहीं बाहर रहकर ईंट-भट्ठों पर काम करता है. इसके उपरांत पुलिस के द्वारा घर की तलाशी लिया गया. परंतु तलाशी के क्रम में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. हालांकि जिला पुलिस प्रशासन इस तरह के आपराधिक मामलों में काफ़ी सख्त है. बावजूद इसके लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. लगातार कई तस्वीरें सामने आ जाती हैं. जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस के द्वारा छापेमारी की गयी है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 51/25 दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >