70वीं BPSC में सफल बेगूसराय के करीब 50 अभ्यर्थियों का सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

Begusarai News : बेगूसराय में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल हुए 50 नवचयनित अधिकारियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जानें पूरी खबर.

Begusarai News : जिले को गौरवान्वित करने वाले 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफल प्रतिभागियों के सम्मान में भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 70वीं BPSC परीक्षा में चयनित बेगूसराय जिले के करीब 50 नवचयनित अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान चयनित अधिकारियों के अभिभावक भी मौजूद रहे.

न्यायाधीश समेत कई गणमान्य लोगों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नलिनी रंजन, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुमित कुमार वर्मा एवं श्रम अधीक्षक रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया. सम्मान समारोह में चयनित अधिकारियों के अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.

अभिभावकों ने पहल की सराहना की

अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं. सफल अभ्यर्थियों के सम्मान से अन्य युवाओं को भी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी.

नवचयनित अधिकारियों को जिम्मेदारी का कराया अहसास

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने सभी सफल अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब वे अपने-अपने पदों को सुशोभित करेंगे, तब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि सभी सफल अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. अब उन्हें अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए आम लोगों की सेवा करनी होगी.

एक साथ इतने अधिकारियों का चयन गौरव का पल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नलिनी रंजन ने कहा कि बेगूसराय जिले से एक साथ इतने अधिकारियों का चयन होना वास्तव में गौरव का क्षण है. वहीं डॉ. सुमित कुमार वर्मा ने कहा कि सफल युवाओं से प्रेरित होकर जिले के अन्य प्रतिभागियों में भी आगे बढ़ने और इस मुकाम तक पहुंचने की ललक बढ़ेगी. उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : उत्तर कोयल नहर में पानी के बावजूद अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >