चेन पुलिंग में 612 व महिला डिब्बे में यात्रा करने के आरोप में 1176 लोग हिरासत में

पूर्व-मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों एवं महिला बोगी में सफर करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन के निर्देश पर नियमित कार्रवाई की जा रही है.

बरौनी. पूर्व-मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों एवं महिला बोगी में सफर करने वालों के खिलाफ रेल प्रशासन के निर्देश पर नियमित कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल बरौनी एवं बेगूसराय सहित अन्य स्टेशन पर सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो. ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह के 15 जून से 30 जुलाई तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 612 लोगों को हिरासत में लिया गया. इन लोगों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई. ऑपरेशन समय पालन के तहत इस दौरान सर्वाधिक 327 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये जबकि समस्तीपुर मंडल में 136, सोनपुर मंडल में 64, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 तथा धनबाद मंडल में 45 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया. ऑपरेशन महिला सुरक्षा में तहत पिछले माह के 15 जून से 30 जून तक रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 1176 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया. इनमें सर्वाधिक 420 लोग दानापुर मंडल में जबकि धनबाद मंडल में 342, सोनपुर मंडल में 275, समस्तीपुर मंडल में 78 तथा पं दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 61 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >