बरौनी जंक्शन पर सीमांचल एक्सप्रेस से 39.7 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

बरौनी जंक्शन पर एक बड़ी कार्रवाई हुई, जहां सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी पुलिस ने 39.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गए. अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है.

Barauni Junction: बरौनी जंक्शन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी पुलिस ने लावारिस हालत में 39.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस की जांच की भनक लगते ही शराब तस्कर शराब से भरे तीन पिठ्ठू बैग और एक झोला छोड़कर फरार हो गये. जीआरपी ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस में चला जांच अभियान

इस संबंध में जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि रेल थाना बरौनी की एस्कॉर्ट पार्टी एवं एएलटीएफ-3 रेल अंचल बरौनी की टीम द्वारा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोको-टोको एवं जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस की जांच की गयी.

तीन बैग और एक झोला में मिली शराब

जांच के दौरान पुलिस को देखकर तस्कर शराब से भरे तीन पिठ्ठू बैग और एक झोला छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने लावारिस हालत में पड़े बैग और झोले की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 180 एमएल के टेट्रा पैक में ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई.

39.7 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 39.7 लीटर है. शराब बरामद होने के बाद जीआरपी पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. फरार तस्करों की पहचान के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

जीआरपी बरौनी ने बरामद शराब के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब ट्रेन में किसने रखी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >