बेगूसराय. बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा मार्शल आर्ट का बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता मे आइडियल ताइक्वांडो क्लब तथा बच्चों की पाठशाला के तीस ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया. आइडियल ताइक्वांडो क्लब के मुख्य प्रशिक्षक मणिकांत ने बताया कि क्लब के भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए बेगूसराय मे स्थित गांधी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया. समारोह के मुख्य अतिथी के रुप में जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट सभी बच्चों को सीखने की आवश्यकता है. खासकर महिला एवं बालिकाओं को निश्चित रुप से सीखने की आवश्यकता है, ताकि विपरित परिस्थितियों मे ये अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके.
खिलाड़ियों को आगे बढ़ने मे किया जायेगा सहयोग
साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में जो भी बच्चे ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं. खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को आगे बढने मे सहयोग किया जायेगा. विभिन्न बेल्ट ग्रेडिंग में येलो बेल्ट में स्वाति कुमारी, वैभव राज, आनंद, राधा कुमारी, अमृता कुमारी, तान्या कुमारी, हरित्रिका और ग्रीन बेल्ट में करीना कुमारी, साक्षी कुमारी, राधा कुमारी, मीनाक्षीकुमारी, नंदनीकुमारी, निहालि-का कुमारी, खुशी कुमारी, ओजस आर्य, प्रिंस कुमार, नीतीश कुमार, अभि आनंद, आदित्य आनंद, पुष्कर अभिषेक, ग्रीन वन बेल्ट में स्वागत परिधि, ओम राज,ब्लू बेल्ट में शीतल कुमारी, स्वाति कुमारी, आयुष कुमार, ब्लू वन बेल्ट में कीमती कुमारी, बादल कुमार को मौजूद अतिथियों के द्वारा बेल्ट प्रमाण पत्र दिया गया. जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, खेल शिक्षक अरविंद कुमार, रामबाबू, अरुण कुमार, पंकज कुमार, रामचंद्र राय, सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, कुमकुम कुमारी, तनु कुमारी, पायल कुमारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
