सदर प्रखंड के 44 बूथों पर हुआ मतदान

बेगूसराय : सदर प्रखंड के 14 पंचायतों में 44 बूथों पर मंगलवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव को लेकर मतदान हुआ. निर्धारित समय के मुताबिक सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. तीन बजे तक मतदान किया गया. इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ अभिजीत कुमार चौधरी […]

बेगूसराय : सदर प्रखंड के 14 पंचायतों में 44 बूथों पर मंगलवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव को लेकर मतदान हुआ. निर्धारित समय के मुताबिक सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई.

तीन बजे तक मतदान किया गया. इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ अभिजीत कुमार चौधरी ने बताया कि 57 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दौरान सदर एसडीओ संजीव चौधरी, एसडीपीओ राजन सिन्हा, बीडीओ डॉ अभिजीत चौधरी, सीओ उत्पल हित्ब्रान, बीसीओ मनीष कुमार आदि ने बूथों का जायजा लिया.
वहीं जीपीएस विकास कुमार, लेखापाल चंदन कुमार, चुनावकर्मी दधीची कुमार, मुकेश कुमार शांतिपूर्वक चुनाव में सक्रिय सहयोग दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद व नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बूथों पर शांति व्यवस्था कायम रखने में मुस्तैद दिखे. बताया गया है कि 18 दिसंबर की सुबह सात बजे से मतगणना जीडी कॉलेज में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >