बेगूसराय : देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरपुर प्रखंड जगदर पंचायत के पुस्तकालय दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विधायक अमिता भूषण ने कहा कि आज देश दोराहे पर खड़ा है. केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है.देश की अर्थव्यवस्था दरक चुकी है. मंहगाई रोज अपने ही कीर्तिमान को तोड़ रही है.
केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को कर दिया है चौपट: अमिता भूषण
बेगूसराय : देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरपुर प्रखंड जगदर पंचायत के पुस्तकालय दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विधायक अमिता भूषण ने कहा कि आज देश दोराहे पर खड़ा है. केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है.देश की अर्थव्यवस्था दरक चुकी है. मंहगाई […]

नये रोजगार की बात जहां स्वप्न है वहीं पुरानी नौकरियां जबरन छीनी जा रही है.जनसंवाद का आयोजन कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष शंभू सहनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. इस मौके पर प्रभारी केशर सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए लोगों से डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में 24 नवंबर को पटना और 30 नवंबर को सोनिया गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया.
केशर सिंह ने आंकडो का हवाला देकर कहा कि ऑटो, टेक्सटाइल और सेवा सेक्टर डूब चुका है, निर्यात, रोजगार दर, जहां 30 साल के निचले स्तर पर है वहीं बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर है.
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किसानों की आत्महत्या के मामले को जनता के बीच रखते हुए बताया कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगुना करने और समर्थन मूल्य डेढ़ गुणा करने का जो झुनझुना किसानों को थमाया गया था.
उस जुमले का दुष्परिणाम किसान आत्महत्या के रूप में सामने आ रहा है. नोटबंदी और जीएसटी की मार से टूट चुका आम आदमी अब बैंकों पर से भी भरोसा खोता जा रहा है. मुनाफे में चल रही सरकारी कंपनियों को बेचा जा रहा है,हालात इतने बदतर हैं कि रिजर्व बैंक का रिजर्व कैश और सोना भी सुरक्षित नहीं रहा.
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामू सिंह, डॉ रामसागर प्रसाद, डॉ गीता प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, श्रीकांत राय, आलोक कुमार,रत्नेश टुल्लू, जयप्रकाश साह, धर्मराज सहनी, आशुतोष कुमार, मो अशरफ, संजीव सिंह, राजीव कुशवाहा, जयशंकर यादव, चंदन कुमार अमति शाह, पंचायत अध्यक्ष राममूर्ति कुमार,सहेंद्र सिंह, मो अशरफ, दिनेश महतो, कलीम अंसारी,पप्पू कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे.