चेरियाबरियारपुर : स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल पर मंगलवार को बीआरसी चेरियाबरियारपुर में गैर आवासीय पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बीइओ योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रशिक्षक रंजन कुमार झा, विक्रांत भास्कर, कुमूद रंजन, निशा लाल, कृष्ण कुमार एवं चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधान व शिक्षक शामिल हुए. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक सृजनकर्ता एवं शिल्पकार हैं.
प्रशिक्षण में बेहतर तकनीक से बच्चों को पढ़ाने की जानकारी दी
चेरियाबरियारपुर : स्कूल प्रमुखों एवं शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल पर मंगलवार को बीआरसी चेरियाबरियारपुर में गैर आवासीय पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बीइओ योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रशिक्षक रंजन कुमार झा, विक्रांत भास्कर, कुमूद रंजन, निशा लाल, कृष्ण कुमार एवं चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. […]

अगर आप निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश शिक्षित एवं विकसित देशों की श्रेणी में अग्रणी भूमिका निभायेगा. प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील की. प्रशिक्षक रंजन कुमार झा ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण चेरियाबरियारपुर के साथ साथ बेगूसराय सदर प्रखंड में आयोजित की गयी है. चेरियाबरियारपुर में पचास-पचास प्रतिभागियों के तीन बैच को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
इन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षण कौशल का विकास करना है. साथ ही शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विभिन्न आयामों से अवगत कराते हुए कैपिसिटी बिल्डिंग करना है. ताकि शिक्षक बच्चों के बीच नयी तकनीक का इस्तेमाल कर टीएलएम एवं गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा सकें.
यह प्रशिक्षण अत्याधुनिक तकनीक के रूप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. मौके पर बीआरपी विजय कुमार सिंह, चंद्रभूषण कुमार, लंदन सहनी, लेखापाल अरविंद कुमार, मो सिकंदर, प्रतिभागी जगन्नाथ पासवान, प्रणव प्रेमी, शांभवी चित्रांश, सरिता कुमारी, रेखा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.