भगवानपुर : नीति आयोग, दिल्ली के सहायक सचिव मो आरिफ सोमवार को भगवानपुर प्रखंड पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक में जल संचय शक्ति अभियान के तहत जल स्तर की उपलब्धता, पारंपरिक जलस्रोत, सरकारी जलस्रोत एवं जल स्रोत की वर्तमान स्थिति का आकलन, किसानों के आर्थिक कार्यकलापों का आकलन की विस्तार से जानकारी ली.
जल संचय के लिए फैलाएं जागरूकता
भगवानपुर : नीति आयोग, दिल्ली के सहायक सचिव मो आरिफ सोमवार को भगवानपुर प्रखंड पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक में जल संचय शक्ति अभियान के तहत जल स्तर की उपलब्धता, पारंपरिक जलस्रोत, सरकारी जलस्रोत एवं जल स्रोत की वर्तमान स्थिति का आकलन, किसानों के आर्थिक कार्यकलापों का […]

साथ ही पोखर,नदी सहित जल स्रोतों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में जल संचय करना आवश्यक है. जल को बेवजह बर्बाद न करें. जल संचय के लिए जागरूकता फैलाएं.
वहीं बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि आज की परिस्थिति में सभी लोगों को जल संचय करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. जल ही जीवन है . मानव जीवन में जल की भूमिका अहम है. मौके पर मनरेगा पीओ अमरेंद्र प्रताप, किसान सलाहकार अभिनव कुमार, नुतन कुमार, काबुल कुमार, सुमंत,राजीव पाठक, कृषि समन्वयक रामविनय कुमार, रतीश कुमार गुप्ता,सजंय कुमार,विभेस प्रेम प्रकाश ,रोजगार सेवक नीतीश सानू, तकनीकी सहायक जयनंदन पांडेय आदि उपस्थित थे .
रैली निकाल जल संरक्षण के लिए किया जागरूक :मंसूरचक. जल संरक्षण दिवस पर सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में बच्चों के बीच जल संरक्षण के गुर बतायेे गये. उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवासपुर गणपतौल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय छबिलापुर, मध्य विद्यालय समसा, मध्य विद्यालय जमालदीपुर, गोविंदपुर मुसहरी,नैपूर, मंसूरचक सहित अन्य स्कूलों में प्रधान के नेतृत्व में स्कूल पोषक क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए आमलोगों के बीच रैली निकाल कर जागरूकता पैदा की.
रैली के बाद शिक्षकों ने जल संरक्षण कैसे और कब किया जाये. इसका प्रयोग कर बच्चों के बीच बताया गया और जल संरक्षण करने के लिए शपथ ग्रहण भी किया गया. मौके पर प्रधान लालबाबू पासवान, रंजीत कुमार चौधरी, राजू कुमार चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, राम कुमार चौधरी, अंगद कुमार पंडित, सुरेश कुमार मालाकार सहित अन्य उपस्थित थे.