हथियार के बल पर अखबार गाड़ी समेत नकदी की लूट

बखरी : बखरी थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बखरी-मंझौल पथ के रामपुर कॉलेज के समीप गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे सूमो गाड़ी पर सवार हथियारों से लैस अपराधियों ने एक दैनिक अखबार की गाड़ी को लूट कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. इस संबंध में पटना जिला के मोकामा […]

बखरी : बखरी थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बखरी-मंझौल पथ के रामपुर कॉलेज के समीप गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे सूमो गाड़ी पर सवार हथियारों से लैस अपराधियों ने एक दैनिक अखबार की गाड़ी को लूट कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

इस संबंध में पटना जिला के मोकामा थाना अंतर्गत कन्हायपुर, टोला गंगा प्रसाद निवासी श्याम किशोर सिंह का पुत्र गाड़ी चालक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह बेगूसराय की ओर से बखरी की ओर बोलेरो पिकअप प्रेस गाड़ी लेकर आ रहे थे. सुबह करीब चार बजे रामपुर कॉलेज के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे सूमो अचानक हमारी गाड़ी से पास लेकर आगे लाकर खड़ा कर दिया. जिस पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे.
जिसमें से तीन हथियार से लैस नकाबपोश अपराधी हमारी गाड़ी के समीप आये और हथियार कनपट्टी में सटा दिया. जब हम अपनी गाड़ी का दरवाजा बंद करना चाहा, तो बट से मेरे कंधे पर मार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से उतार लिया.
उसके बाद मेरा मोबाइल तथा पैंट के पिछले जेब में रखा पर्स जिसमें 2800 रुपये नकदी ले लिया. हथियार के बल पर अपने सूमो गाड़ी में बैठा लिया और थोड़ी दूर पर जाकर आंख में पट्टी बांध दी . वहीं पिकअप गाड़ी को अपराधी खुद अपने कब्जे लेकर हसनपुर की ओर चल दिये .
वहीं ड्राइवर विजय ने बताया कि हसनपुर से करीब तीन किलोमीटर पहले एक सुनसान जगह पर अपराधी ने हमें अपनी गाड़ी से नीचे उतार दिया और हमारे गाड़ी को लेकर चलते बने. जिस पर अखबार लोड ही था. घटना के बाद सुबह ड्राइवर बखरी थाना पहुंच घटना के संबंध में जानकारी दी . घटना के बाद बखरी डीपीएस ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, नावकोठी थाना अध्यक्ष शशि कुमार एवं अन्य पुलिस बल छापेमारी शुरू कर दी. वहीं डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले से जल्द पर्दा उठ जायेगा. इस गैंग का पता किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >