बेगूसराय : सहरसा से नयी दिल्ली के बीच चलनेवाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस सोमवार को 2 घंटे 13 मिनट की देरी से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंची. वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सुबह के आठ बजे है. जबकि यह ट्रेन सोमवार को 10 बजकर 13 मिनट पर आयी.
इन दिनों वैशाली एक्सप्रेस प्रतिदिन घंटों लेट चल रही है. अपने ससमय परिचालन का दावा करनेवाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का लेट होना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. यात्रियों की माने तो दिल्ली जाने के लिए बेगूसराय से सुपरफास्ट ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस है.
एक घंटा 5 मिनट लेट पहुंची साप्ताहिक ट्रेन :मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच चलनेवाली साप्ताहिक ट्रेन 15228 मुजफ्फरपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को एक घंटे 5 मिनट की देरी से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंची.
इस ट्रेन का टाइम बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सुबह के 9 बजकर 51 मिनट पर है जबकि यह ट्रेन सोमवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 10 बजकर 56 मिनट पर पहुंची. यात्रियों का कहना है कि जब साप्ताहिक ट्रेन का यह हाल है तो डेली चलनेवाली ट्रेन लेट तो होगी ही.
3 घंटे 4 मिनट लेट रही पुरबिया एक्सप्रेस:सहरसा से आनंद बिहार के बीच चलने वाली पुरबिया एक्सप्रेस सोमवार को 3 घंटे 4 मिनट की देरी से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंची. पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन का बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर टाइम दोपहर में एक बजकर 53 मिनट पर है, जबकि यह ट्रेन सोमवार को 4 बजकर 47 मिनट पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंची
