पत्रकार के घर में चोरी, प्राथमिकी

बलिया : थाना क्षेत्र प्रशांत नगर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना को दिया आवेदन में प्रशांत नगर निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र मुकेश सिंह ने बताया […]

बलिया : थाना क्षेत्र प्रशांत नगर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

थाना को दिया आवेदन में प्रशांत नगर निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र मुकेश सिंह ने बताया कि रात्रि में परिवार के साथ घर में सोये थे. इसी बीच अज्ञात चोर वेंटिलेटर के रास्ते कमरे में प्रवेश कर वहां टंगे शर्ट एवं पैंट की जेब से सारे कागजात एवं पर्स समेत कई अन्य सामान गायब कर दिया . चोरी किये गये सामान में प्रेस कार्ड, पति -पत्नी का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, 43 सौ रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड शामिल है.
वहीं चोर के द्वारा चोरी के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड से अहले सुबह आइसीआइ बैंक के एटीएम से 15 सौ रु की निकासी भी कर ली गयी है. वहीं इस घटना की जानकारी पीड़ित को तब मिली जब वह सुबह जागने के बाद उक्त जगह पहुंचे जहां सारा सामान बिखरा पड़ा मिला . इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनिवास ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >