महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में नगर विधायक ने चलाया जनसंपर्क

बेगूसराय : बेगूसराय लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी डॉ तनवीर हसन के पक्ष में नगर विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क किया. मौके पर इन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मन तन से चुनाव अभियान में लग जाएं . उन्होंने कहा कि आज मोदी जी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान […]

बेगूसराय : बेगूसराय लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी डॉ तनवीर हसन के पक्ष में नगर विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क किया. मौके पर इन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मन तन से चुनाव अभियान में लग जाएं .

उन्होंने कहा कि आज मोदी जी का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान खोखला साबित हो रही है. देश के युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. विधायक ने प्रखंड के गेंहरपुर, बरहरा, वीरपुर पूर्वी, पकड़ी, मुजफ्फरा, सिकरौला आदि गांवों में जनसंपर्क कर महागठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की.
इस मौके पर साथ मे जिला परिषद सुल्ताना बेगम, प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ रामकैलाश सिंह, सूर्यनारायण महतो, मुखिया सुखराम महतो, अरुण प्रसाद सिंह,वाल्मीकि यादव,नागेश्वर साह,विपिन पासवान,सूरज यादव, आलोक आनंद, मो असलम,रामस्वरूप पासवान,मो कलीम, राममूर्ति सिंह, रामसागर सिंह, गीता सिंह, संजीव सिंह, कुमार रत्नेश टुल्लू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >