चापाकल बंद, पानी के लिए परेशानी

अगिआंव : प्रखंड की रत्नाढ़ पंचायत के बेरथ गांव के दलित बस्ती में एक साल पहले लगाया गया चापाकल पानी नहीं दे रहा है. अब इस गर्मी में गांव के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. विदित हो कि ग्राम बेरथ के महादलित बस्ती में साल भर पूर्व एक चापाकल लगा था लेकिन […]

अगिआंव : प्रखंड की रत्नाढ़ पंचायत के बेरथ गांव के दलित बस्ती में एक साल पहले लगाया गया चापाकल पानी नहीं दे रहा है. अब इस गर्मी में गांव के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. विदित हो कि ग्राम बेरथ के महादलित बस्ती में साल भर पूर्व एक चापाकल लगा था लेकिन आज लाख प्रयास के बाद भी चापाकल पानी नहीं दे रहा है.

इसी तरह प्रखंड के दलित बस्ती खरैचा मुसहर टोली, नारायणपुर सहयोगी टोला आदि जगहों पर भी लोग पानी के लिए परेशान हैं. ग्रामीणों ने इस समस्या के जल्द समाधान करने की मांग की है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रताप का कहना है कि इस संबंध में प्रखंड में आवेदन भी दिया गया है लेकिन अब तक कोई देखने तक नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >