बेगूसराय : बिहार बार कौंसिल पटना के आदेशानुसार 15 अप्रैल तक राज्य भर के सभी वकील संघों का चुनाव कराने के लिए तारीख निश्चित की गयी है. इस आदेश के आलोक में राज्य भर के सभी अधिवक्ता संघ एवं वकील संघ चुनाव ने प्रक्रिया शुरू कर दी.
बेगूसराय के जिला अधिवक्ता संघ एवं वकील संघ में भी चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारियों का चयन कर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया. इसी बीच बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक पत्र सोशल मीडिया में घूमने लगा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चुनाव को स्थगित कर दी है. इस पत्र के कारण दोनों संघों में उहापोह की स्थिति पैदा हो गयी .
जबकि चुनाव स्थगित करने के लिए कोई भी पत्र दोनों संघों में न तो बिहार बार कौंसिल और न बार काउंसिल ऑफ इंडिया भेजी है. बिहार बार काउंसिल के सदस्य शाहनाज फातमा और नीतू झा ने जानकारी दी कि सभी वकील संघों का चुनाव अपने नियत समय पर ही होंगे. बताया कि चुनाव स्थगित का आदेश वापस कर लिया गया है.
बिहार बार कौंसिल ने किसी भी वकील संघ को चुनाव स्थगित करने के लिए कोई भी पत्र नहीं भेजी है तो फिर चुनाव क्यों स्थगित होगी. जिला वकील संघ के चुनाव पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता राममूर्ति प्रसाद सिंह ने भी बताया कि चुनाव अपने नियत समय पर ही होगी. उसकी तैयारी चुनाव पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है.
