छापेमारी में 12 कार्टन विदेशी शराब कर गयी बरामद

थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव स्थित एक भुसकार से प्रतिबंधित अवैध अंग्रेजी शराब छौड़ाही पुलिस ने बरामद किया है.

छौड़ाही. थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव स्थित एक भुसकार से प्रतिबंधित अवैध अंग्रेजी शराब छौड़ाही पुलिस ने बरामद किया है.जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त भुसकार में रखे गये अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है.प्राप्त इनपुट के आधार पर छौड़ाही पुलिस टीम जब छापेमारी की तो 12 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस भुसकार से शराब बरामद किया गया है.वह उसी गांव के टीना दास का भुसकार है.थानाध्यक्ष ने बताया कि राँयल स्टेग प्रिमियर विस्की 375 एमएल की 108 लीटर शराब बरामद की गयी है.थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाजों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >