पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जंदाहा प्रखंड प्रमुख व रालोसपा नेता मनीष सहनी की हत्या पर दुख जताया है.
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट किया है. ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कितनी लाशों के बाद होश में आयेगा शासन. सोमवार को दोपहर में नवनिर्वाचित जंदाहा प्रखंड प्रमुख व रालोसपा नेता मनीष सहनी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी भोला शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच कर जंदाहा जायेंगे.
