सोमवारी पर मुंगेर राजघाट से जल लेकर रवाना हुए डाकबम

साहेबपुरकमाल : सिमरी बख्तियारपुर के बाबा मटेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को मुंगेर राज घाट से हजारों की संख्या में डाक कांवरिया गंगा जल लेकर रवाना हुआ.रविवार को छर्रापट्टी घाट पर आयोजित श्रावणी मेला का उद्घाटन विधान पार्षद सह भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश कुमार ने किया. इस […]

साहेबपुरकमाल : सिमरी बख्तियारपुर के बाबा मटेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए रविवार को मुंगेर राज घाट से हजारों की संख्या में डाक कांवरिया गंगा जल लेकर रवाना हुआ.रविवार को छर्रापट्टी घाट पर आयोजित श्रावणी मेला का उद्घाटन विधान पार्षद सह भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने श्रावणी मेला में शिवभक्त कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए मेला में समुचित व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता करने का आश्वासन दिया और घाट पर पेयजल,शौचालय आदि व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया.

मौके पर भाजपा नेता अमर कुमार,गोरेलाल यादव, सिकंदर यादव, थानाप्रभारी राजेश कुमार, अजय भारती, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार, अशोक कुमार,नरेश, विकास आदि मौजूद थे. मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार को सुबह से ही सहरसा,मधेपुरा,खगडि़या एवं अन्य जिला के हजारों शिव भक्त छर्रापट्टी स्थित राजघाट पर पहुंचना शुरू कर दिया, जिस कारण घाट पर दिन भर मेला का दृश्य बना रहा. बाबा मटेश्वर धाम में स्थित अलौकिक शिव मंदिर में दूसरी सोमवारी को गंगा जल चढ़ाने के लिए रविवार को मुंगेर राजघाट में गंगा जल लेने पहुंचे कांविरयों ने बताया कि हमलोग प्रत्येक वर्ष सावन में यहां आते हैं और गंगा में पवित्र स्नान,पूजा के साथ जलपात्र में गंगा जल भर कर बिना कहीं रुके खगड़िया, मानसी, बदला घाट, धमहरा, कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए करीब सौ किलोमीटर पैदल चलकर सोमवार को बाबा मटेश्वर धाम पहुंच कर अलौकिक शिवलिंग पर सोमवार को जलाभिषेक और पूजा अर्चना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >