79 कार्टन िवदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

साहेबपुरकमाल: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की शाम रघुनाथपुर गांव में दो स्थानों पर छापेमारी कर 79 कार्टन आरएस ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी की कार्रवाई से गांव में हलचल मच गया. वहीं पुलिस की कार्रवाई से पूर्व कारोबारी भागने में सफल रहा. इसकी जानकारी बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने […]

साहेबपुरकमाल: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की शाम रघुनाथपुर गांव में दो स्थानों पर छाप���मारी कर 79 कार्टन आरएस ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की. छापेमारी की कार्रवाई से गांव में हलचल मच गया. वहीं पुलिस की कार्रवाई से पूर्व कारोबारी भागने में सफल रहा. इसकी जानकारी बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के बाद भी चोरी-छिपे शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए विशेष विशेष अभियान चलाया जा रहा है. रघुनाथपुर गांव में छापेमारी कर गुंजन यादव और पिंकेश यादव के आवास से कुल 79 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है. शराब भूसा घर में छिपा कर रखी गयी थी. शराब की बड़ी खेप की बरामदगी की संभावना जतायी जा रही है. इसलिए छापेमारी लगातार जारी रहेगी. छापेमारी में थानाप्रभारी राजेश कुमार, एएसआई विपीन यादव भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >