छौड़ाही.आपसी भाईचारा सर्वधर्म सद्भाव सभी के अमन-चैन समृद्धि और सुख का प्रतीक है पाक रमजान का महीना. रमजान का महीना सद्भावना और भाईचारा का संदेश लेकर आता है. ऐसा ही नजारा गुरुवार की देर शाम निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बखड्डा चौक से दक्षिण ब्रिलियंट साइंस कोचिंग के प्रांगण में आयोजित दावते-ए-इफ्तार में देखा गया.
दावते-ए-इफ्तार का आयोजन भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ कलाम अंसारी ने कर रखी थी. इफ्तार पार्टी में एक दूसरे के साथ बैठकर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया गया. इफ्तार पार्टी में खास बात यह देखा गया कि गाय के दूध से बनी शरबत पार्टी में शामिल होने लोग वाले लोगों के बीच परोसा गया. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आइटम भी इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के बीच परोसा गया. इफ्तार पार्टी में सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह,छौड़ाही ओपी ध्यक्ष सर्वजीत कुमार, सिअन मो.जब्बार खान, ऐजनी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. जमशेद आलम,भाजपा नेता जयनारायण महतो, संजीव कुमार यादव, रालोसपा के इंतखाब आजमी उर्फ मंटू, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश यादव आदि थे.
