बेगूसराय में उत्पाद विभाग का हाजत तोड़कर दो शराबी फरार, पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी

बेगूसराय में उत्पाद विभाग के बैरेक में उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गयी जब हाजत को तोड़कर दो कैदी फरार हो गया. इस बात की भनक लगते ही पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गयी. हाजत से कैदी फरार की सूचना वरीय अधिकारी को मिलते ही कि उत्पाद अधीक्षक जैसे तैसे हालात में बैरेक पहुंच कर्मियों की जमकर क्लास लगाया.

बेगूसराय में उत्पाद विभाग के बैरेक में उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गयी जब हाजत को तोड़कर दो कैदी फरार हो गया. इस बात की भनक लगते ही पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गयी. हाजत से कैदी फरार की सूचना वरीय अधिकारी को मिलते ही कि उत्पाद अधीक्षक जैसे तैसे हालात में बैरेक पहुंच कर्मियों की जमकर क्लास लगाया. इधर भागे हुए कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि जिले के नगर थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित उत्पाद बैरेक की है. ऐसी घटना से विभाग के अधिकारियों पर भी सीधा सवाल उठ गया है.

रात में तोड़ी हाजत की दीवार

पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी लाखो ओपी क्षेत्र के रमजानपुर के रहने वाले राजा कुमार एवं जितेंद्र कुमार बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश, उत्पाद डीएसपी खुशबू कुमारी सहित तमाम अधिकारी बैरक आ धमके और कड़ी पूछताछ में जुट गयी. घटना के संबंध में उत्पाद पुलिस अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि शनिवार की देर रात हाजत के चदरा को तोड़ कर दो कैदी भाग गया है जिसे नशे की हालत में पुलिस गिरफ्तार की थी. उन्होंने बताया कि ड्यूटी में तैनात लापरवाह कर्मीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच करायी गयी थी और दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई थीं. बताया जाता है कि शनिवार की रात उत्पाद पुलिस की टीम ने भिन्न-भिन्न आरोपों में लगभग 7 लोगों को पकड़कर हाजत में रखा गया था.

चार वर्ष पहले भी भागे थे दो शराब तस्कर

चार वर्ष पहले भी उत्पाद विभाग के हाजत से पंजाब के दो शराब तस्कर भाग गए थे. इतने वर्ष बाद भी विभाग की पुलिस को आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला. ऐसे में रविवार की घटना ने विभाग पर ही बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >