Barauni Rajkot Train: बरौनी से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Barauni Rajkot Train: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है. रेलवे ने हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज-आगरा फोर्ट-कोटा -अहमदाबाद के रास्ते बरौनी और राजकोट के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया है.

Barauni Rajkot Train: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है. रेलवे ने हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज-आगरा फोर्ट-कोटा -अहमदाबाद के रास्ते बरौनी और राजकोट के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. (Route of Barauni Rajkot Special train) भारतीय रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन अब सितम्बर माह के अंत तक चलाई जाएगी. रेलवे ने इससे संबंधित सारी जानकारियां साझा कर दी है.

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किए जाने की सूचना है. इसी कड़ी में हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज-आगरा फोर्ट-कोटा -अहमदाबाद के रास्ते बरौनी और राजकोट के मध्य चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: निजी या सामुदायिक जमीन पर बनवाएं तालाब या फॉर्म पौंड, सरकार देगी अनुदान, ऐसे करें आवेदन…

सितंबर के अंत तक चलेगी स्पेशल ट्रेन (Barauni-Rajkot Special Train)

यह स्पेशल ट्रेन अब सितंबर माह के अंत तक चलाई जाएगी. विस्तारित अवधि के दौरान 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल के समय एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.

गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल अब 27 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को राजकोट से 12.50 बजे खुलकर रविवार को 00.10 बजे पाटलिपुत्र रुकेगी फिर यहां से खुलकर 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी.

बरौनी से रात 10.30 बजे खुलेगी (Train for Rajkot)

बता दें कि, गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल अब 29 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को बरौनी से 22.30 बजे खुलकर सोमवार को 01.05 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू, 08.55 बजे प्रयागराज, 16.15 बजे टुंडला, 16.55 बजे आगरा फोर्ट, 20.30 बजे कोटा तथा मंगलवार को 09.05 बजे अहमदाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.50 बजे राजकोट पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >