'बिहार में राजनीतिक धमाका', प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- जबरदस्त हलचल मचा दी

Bankipur By Election: पटना के बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इस चुनाव में जन सुराज की तरफ से प्रशांत किशोर खुद प्रत्याशी बने हैं. पीके के चुनाव लड़ने पर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी जमकर तारीफ की. एक्स पर उन्होंने लिखा, प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं.

Bankipur By Election: बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में उतर आए हैं. ऐसे में उन्हें सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन मिल गया है. एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की. साथ ही जनता से वोट की अपील भी की.

एक्स पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या-क्या लिखा?

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में राजनीतिक धमाका. सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरफ पसंद किए जाने वाले और चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं. पटना, बिहार में उपचुनाव में उतरकर उन्होंने राजनीतिक हलकों और पूरे देश की जनता के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है'.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, 'एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते, मुझे यह ख़बर राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और जबरदस्त लगती है. आज 'सबकी एकता' की ज़रूरत है; उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग, और खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे. जय बिहार. जय हिंद'.

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे भी लड़ चुके हैं चुनाव

जानकारी के मुताबिक, बांकीपुर की सीट से सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी चुनाव लड़ चुके हैं. वह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर की सीट से किस्मत आजमा चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था और बीजेपी के उम्मीदवार नितिन नवीन ने उन्हें हराया था. अब नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीट खाली हो गई है., जिसके बाद चुनाव कराए जायेंगे.

Also Read: बुधवार को होगी सम्राट कैबिनेट की बैठक, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >