पटाखे जलाकर सोये हुए अवस्था में युवक को किया जख्मी, रेफर

जख्मी युवक ने आगे बताया कि तीन दिन पूर्व नास्ता लेने की विवाद में गांव के ही शाबीर ने उनपर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा पटाखे जलाकर एक युवक को जख्मी कर दिया. गंभीर स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा जख्मी अरमान को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि वह पड़ोसी के घर की बरामदे पर सोया हुआ था. तभी उनके खाट के समीप कुछ युवकों ने जान मारने की नियत से पटाखा जला दिया. पटाखे की आवाज से उनकी नींद खुली तो उनके आस पास काफी धूंआ फैला हुआ था और दो-तीन युवक फरार होते देखा गया. जिसका चेहरा साफ से नहीं देख पाया. घटना में युवक का दोनों बांह व सीना झुलस गया. जख्मी युवक ने आगे बताया कि तीन दिन पूर्व नास्ता लेने की विवाद में गांव के ही शाबीर ने उनपर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >