स्कूल वाहन के धक्के से युवक जख्मी, रेफर

मायागंज भागलपुर किया रेफर

अमरपुर. थाना क्षेत्र के विदुआ गांव के समीप स्कूल वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी झाझा गांव निवासी दिलीप यादव को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह अपने घर से विदुआ गांव के समीप अवस्थित अपने खेत पर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित स्कूल वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >