विषैले जीव के दंश से युवक की बिगड़ी तबियत, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

उमस भरी गर्मी में विषैले जीव-जंतुओं के दंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. रविवार को सिताने गांव में एक युवक विषैले जीव के दंश से जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में विषैले जीव-जंतुओं के दंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. रविवार को सिताने गांव में एक युवक विषैले जीव के दंश से जख्मी हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा उसका उपार किया गया. कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीव-जंतुओं द्वारा दंश की घटनाओं में हाल के दिनों में वृद्धि हुई है. रविवार को सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के सिताने गांव में झाड़ड़ पकडते ही एक युवक के हाथ की अंगुली में विषैले जीव ने काट लिया. आननफानन में परिजनों ने युवक को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया.

मेडिकल टीम ने किया उपचार

सिताने गांव निवासी विभाष सिंह के सोलह वर्षीय पुत्र शिवानंद उर्फ शिवम सिंह को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने युवक का प्राथमिक उपचार किया.

उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार

कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक के स्वास्थ्य में सुधार हुआ. जिससे परिजनों के साथ-साथ चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >