पहले फोन पर गाली-गलौज कर दी धमकी, फिर सड़क पर की मारपीट

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मार्ग पर तेलंगवा गांव व बीचकौड़ी मोड़ के बीच में शनिवार को एक युवक के साथ बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर मारपीट की.

कटोरिया थाना में सूचना देकर वापस घर लौटने के दौरान पीछा करके की मारपीट

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मार्ग पर तेलंगवा गांव व बीचकौड़ी मोड़ के बीच में शनिवार को एक युवक के साथ बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर मारपीट की. मारपीट में जख्मी युवक दीपक तिवारी पिता नागेश्वर नाथ तिवारी ग्राम धमनियां थाना कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक डॉ संजीवनी प्रांजल ने उसका प्राथमिक उपचार किया. जख्मी युवक ने बताया कि उसके साथ केंदुआटांड़ गांव निवासी गुड्डू यादव व एक अज्ञात युवक ने मिलकर मारपीट की. जख्मी युवक के अनुसार पिछले कई दिनों से उसे मोबाइल पर गाली-गलौज व तरह-तरह की धमकी दी जा रही थी. इससे तंग आकर वह कटोरिया थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, जहां उसे साइबर थाना जाने की सलाह दी गयी. थाना से घर लौटने के दौरान ही तैश में आए उक्त लोगों ने पीछे से ओवरटेक कर मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >