मारपीट में युवक घायल

मारपीट में युवक घायल

अमरपुर. थाना क्षेत्र के दौना गांव में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युसुफ का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी ने बताया कि उन्होंने गांव के ही सब्बीर उर्फ सनजुम से पांच हजार रुपये कर्ज के रूप में लिया था. सोमवार की सुबह सनजुम के परिजन जियाबुल उनके घर पर आकर पैसे का तगादा करने लगा. जब उन्होंने दो दिन के बाद पैसे देने की बात कही तो मोजियाबुल, गुलफराज, गुल्फो, सलाउद्दीन अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >