युवक ने खाया कीटनाशक, रेफर

थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में आपसी कलह से तंग आकर एक युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के मादाचक गांव में आपसी कलह से तंग आकर एक युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली. गंभीर स्थिति में परिजनों ने गुलचन रजक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ रतन रौशन ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने घर में फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली. युवक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >