एसकेपी में मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे

एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ

बांका.

एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. विद्यालय सभागार में छात्र-छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया. जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेडक्रास सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव ने वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का निर्देशन चित्रकारी शिक्षिका मीनाक्षी प्रिया, वनरक्षी सुप्रिया कुमारी और जूही कुमारी ने किया. इस मौके पर वन परिसर पदाधिकारी मो. अब्दुल सलाम , प्राचार्य मानस पाठक, पीपी सिंह, उल्लास किशोर दास, रामानुज, वनरक्षी सौरभ, राहुल, अंकित सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >