बांका की तीन बेटियों को मिला आत्मनिर्भर बनने का मौका, कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़ीं छात्राएं

Women Empowerment : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बांका में एक अनूठी पहल हुई है. धोरैया प्रखंड की तीन छात्राओं का बिहार सरकार के कुशल युवा कार्यक्रम के तहत पंजीयन हुआ है, जिससे उन्हें डिजिटल और व्यवहारिक कौशल का मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा.

Women Empowerment : महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम के सहयोग से धोरैया प्रखंड के कुर्मा पंचायत अंतर्गत फत्तुचक गांव की तीन छात्राओं—जीनत परवीन, मुस्कान खातून और नूरी खातून—का बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट कुशल युवा कार्यक्रम के तहत सफलतापूर्वक पंजीयन कराया गया.

डिजिटल और व्यवहारिक कौशल का मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

पंजीयन के बाद तीनों छात्राएं अब बुनियादी कंप्यूटर शिक्षा, भाषा संवाद कौशल और व्यवहारिक कौशल का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी. जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के कर्मियों ने छात्राओं को प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचाकर पूरी पंजीयन प्रक्रिया संपन्न कराई. अधिकारियों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर विकसित होंगे.

बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया. इसमें बाल विवाह रोकथाम, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार तथा लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी साझा की गई.

सरकारी योजनाओं का उठाने का किया आह्वान

महिला एवं बाल विकास निगम की टीम ने केंद्र और बिहार सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें. कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया.

अभिभावकों ने पहल की सराहना की

जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बांका की इस पहल को छात्राओं और उनके अभिभावकों ने सराहा. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >