17 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बढ़ौना नहर के पास शराब तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया

बाराहाट.

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बढ़ौना नहर के पास शराब तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बढ़ौना गांव की महिला ऊषा देवी के एक झोले से तलाशी के क्रम में एक-एक लीटर की 17 बोतल में शराब बरामद की गयी. पुलिस ने मौके पर महिला को हिरासत में लिया. इसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए महिला पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >