परघड़ी गांव में मारपीट में महिला घायल

परघड़ी गांव में मारपीट में महिला घायल

बाराहाट. थानाक्षेत्र के परघड़ी गांव में मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. मामले को लेकर परघडी गांव निवासी महिला मुन्नी देवी पति चिरंजीवी साह ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया है कि सुबह में अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी अचानक उसके घर पर उसका देवर एवं देवरानी आयी एवं उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गयी. मामले को लेकर बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >