बाइक के टक्कर से महिला हुई जख्मी

बाइक के टक्कर से महिला हुई जख्मी

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग खमारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो महिला जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि जख्मी महिला ककवारा निवासी अंजुम खातून एवं शहजादी खातून अपने खेत जाने के लिए खमारी के समीप सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों महिला को टक्कर मार दिया. जिसमें दोनों महिला सड़क पर ही गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसके बाद कुछ समय के लिए घटना स्थल के समीप अफरा-तफरी मच गया. वहीं आसपास के लोगों ने जख्मी महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक अपूर्व के द्वारा महिला का उपचार किया गया. बाइक चोरी मामला पहुंचा थाना. बांका. शहर स्थित इनडोर स्टेडियम के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़ित रुपेश कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी बाइक इनडोर स्टेडियम के बाहर खड़ी कर अंदर किसी कार्य से गया था. कुछ देर बाद जब बाहर लौटा तो देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब है. वहीं आवेदन को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >