अज्ञात वाहन के धक्के से महिला जख्मी, रेफर

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में महगामा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में महगामा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला को किसी वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जख्मी महिला अपना नाम व पता नहीं बता पा रही थी. अस्पताल में डॉ दिवाकर सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. हालांकि फिलवक्त जख्मी महिला रेफरल अस्पताल में भर्ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >