जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाने में शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुन्नथ गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के कुन्नथ गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार, कुन्नथ गांव में चंद्रशेखर मंडल और धीरन मंडल के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था. बुधवार को यह जमीन विवाद का मामला इस कदर बढ़ गया कि धीरन मंडल के पुत्र नीतीश कुमार, राहुल कुमार और अंजन कुमार ने घर में घुसकर चंद्रशेखर मंडल की पत्नी सुषमा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के वक्त महिला के घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था. पीड़ित महिला सुष्मा देवी थाना पहुंची और गांव के नीतीश कुमार, राहुल कुमार और अंजन कुमार के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपित नीतीश कुमार सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >