जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गयी.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार, रामचुआ की महिला उषा देवी पति भैरव सिंह रविवार दोपहर में थाना पहुंची. जहां उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत किया की जमीन विवाद को लेकर गांव के ही गुलाबो उर्फ गौरव सिंह के द्वारा घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की. जब उसकी पोती बचाने के लिये आयी तो उसके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की गयी. पीड़िता उषा देवी ने दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपित गुलाबू उर्फ गौरव सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >