महिला से मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, छतहार गांव निवासी अर्चना कुमारी, पति संजय कुमार मिश्रा, का गांव के कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट की. घटना में अर्चना कुमारी को मामूली चोटें आई हैं. बताया जाता है कि घटना के समय उनके पति संजय कुमार मिश्रा घर पर मौजूद नहीं थे. घटना के बाद अर्चना कुमारी थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पीड़िता ने गांव के ही मोनू झा सहित दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा मारपीट की गई. उन्होंने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, आरोपित मोनू झा सहित अन्य लोगों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है. इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >