वृद्ध व दिव्यांगों की मांगों को पूरा कराकर रहेंगे

वृद्ध व दिव्यांगों की मांगों को पूरा कराकर रहेंगे

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को पूर्व पंसस पंकज चौहान, भास्कर मोहन मिश्रा व आरटीआई कार्यकर्ता सतीश सिंह की अध्यक्षता में वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न प्रकार की समस्या और उनके निदान के लिए सभी ने अपने-अपने विचार रखे. बताया कि हम अपने मांग पेंशन राशि बढ़ाने, जिनको राशनकार्ड नहीं है या राशन नहीं मिल रहा है, दिव्यांग को तीन चक्के वाली साइकिल, जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना हो उसे प्रमाण पत्र बनवाने, सरकार द्वारा विधवा महिला को मिलने वाली लाभ को जमीनीस्तर पर लागू करने एवं जिनका पेंशन कुछ कारण बस नहीं मिल रहा है उन्हें पेंशन दिलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार के जनप्रतिनिधि को सौपेंगे और अपनी मांगों को लेकर रहेंगे. बैठक में उपस्थित लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया. मौके पर गौतम शाह, विमला देवी, रामविलाश शाह, प्रकाश, अजय मंडल, संदीप मंडल, अमर मंडल, रानू देवी, ज्योति देवी, नुनु देवी, रीता देवी, कमला देवी, सकुंतला देवी व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >