अवैध संबंध का विरोध किया तो पत्नी को पीट कर घर से निकाला

थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गाली- गलौज करते हुए घर से निकाल दिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गाली- गलौज करते हुए घर से निकाल दिया. जानकारी के अनुसार, मेहरपुर गांव के संतोष मंडल की शादी छह माह पूर्व खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दानेश्वर मंडल के पुत्री जुली कुमारी से हुई थी. शादी के बाद जब विवाहिता को पता चला कि उसके पति का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध है. जिसका वह विरोध करने लगी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की संतोष मंडल ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया. सूचना पर जुली की मां मंजू देवी, बड़ी बहन किरण देवी मेहरपुर गांव पहुंचे और पीड़िता को लेकर शंभुगंज थाना पहुंची. जहां विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए न्याय करने की गुहार लगायी है. वहीं विवाहिता के पति ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >