दहेज में वाहन नहीं मिलने पर पत्नी के साथ मारपीट, इलाज के दौरान हुई मौत

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव में दहेज में वाहन नहीं मिलने पर पति द्वारा की गयी मारपीट में जख्मी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है.

पति सहित ससुराल वाले पर लड़की के पिता ने पुत्री की हत्या करने का लगाया आरोप

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा गांव में दहेज में वाहन नहीं मिलने पर पति द्वारा की गयी मारपीट में जख्मी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान खावा गांव निवासी लालू यादव की पत्नी सनिका कुमारी के रूप हुई. इस संबंध में मृतका के पिता गोड़ा गांव निवासी वकील यादव ने बताया कि खावा गांव निवासी लालू यादव से मेरी पुत्री की शादी सात माह पूर्व हुई थी. शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में वाहन की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी. जिसके बाद नौ फरवरी को पति ने बेरहमी से मेरी पुत्री की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गंभीर अवस्था में सनिका को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उपचार शुरु किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गयी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया. वहीं मृतका के परिजनों ने बांका थाना में लिखित सूचना देकर पति एवं ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >