समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब हर घर में शिक्षा का दीप जलेगा

प्रखंड के शाही ईदगाह परिसर कुर्मा में गुरुवार को तामीर-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

धोरैया. प्रखंड के शाही ईदगाह परिसर कुर्मा में गुरुवार को तामीर-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान इमारत शरिया फुलवारी पटना के सदर सैयद फैसल वली रहमानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हर घर में शिक्षा का दीप जलेगा. साथ ही उन्होंने समाज में नफरती ताकतों को परास्त करते हुए समाज में अमन व चैन का पैगाम देने की बात कही. वहीं अलफतह इंटरनेशनल स्कूल कुरमा के संस्थापक इलयास समर कासमी, ग्लोकल बल्ड सेंटर भागलपुर के चेयरमैन वाजिद अंसारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जुनैद आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान, परवेज अख्तर, मुफ्ती जाहिद, मुफ्ती अमीर हमजा कासमी, जमशेद रहमानी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >