मौसम का मिजाज बदला, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

बांका व भागलपुर में सहित अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी तूफान की संभावना है. इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश होने के संकेत हैं. लेकिन तापमान में राहत के आसार नहीं है. रविवार को उच्चतम तापमान 36 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

बिहार में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की धीमी रफ्तार के बीच जिले में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. हालांकि अगले दो तीन दिनों के दौरान बांका व भागलपुर में सहित अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी तूफान की संभावना है. इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश होने के संकेत हैं. लेकिन तापमान में राहत के आसार नहीं है. रविवार को उच्चतम तापमान 36 एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. रविवार की सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला. धूप में थोड़ी नरमी रहीं. हालांकि इस दौरान उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहा. दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए. इस दौरान जिले के कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया.

बांका में आज भारी बारिश की संभावना

बांका. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बांका जिले में 13 से 17 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान गरज-चमक, तेज हवा तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. विशेष रूप से रविवार को बांका में भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है. पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 14-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के कई जिलों में पहुंच चुका है तथा अगले दो-तीन दिनों में इसके भागलपुर एवं बांका समेत शेष क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

फोटो 1-मौैसम की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >