भिट्टी गांव में कच्ची सड़क निर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों किया विरोध प्रदर्शन

मांग को लेकर ग्रामीणों किया विरोध प्रदर्शन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित भिट्टी-मोहनपुर कच्ची सड़क निर्माण की मांग तेज हो गयी हैं. गुरुवार को ग्रामीणों ने बैठक कर अबकि बरसात के पूर्व सड़क निर्माण कराने की रणनीति बनाईं. ग्रामीण बलराम साह, नित्यानंद, कमलेश्वरी प्रसाद, विजय प्रसाद, अनुरंजन सहित अन्य ने बताया कि गांव से मोहनपुर तक करीब एक किलोमीटर कच्ची सड़क हैं. जो आजादी काल से आज तक नहीं बना हैं. वर्तमान में गांव के लोग कुन्नथ होते हुए पक्की सड़क से शंभुगंज पहुंचते हैं. जिसमें प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिये पांच किलोमीटर घूमना पड़ता हैं. यदि भिट्टी- मोहनपुर कच्ची सड़क पक्की हो जाए तो ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी. इस समस्या की शिकायत कई बार पंचायत के जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक और सांसद को कहा, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि बरसात के पूर्व सड़क निर्माण नहीं होता है तो आंदोलन तेज होगा. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से बैठक कर समस्या सामाधान कराई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >