पेयजलापूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने काठबनगांव के पास किया सड़क जाम

सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर काठबनगांव के पास पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

धोरैया. सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर काठबनगांव के पास पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पिछले एक सप्ताह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे से ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अलीम जाम स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पंसस प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी सूचना धोरैया बीडीओ को दी गयी. जिस पर बीडीओ द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही यहां पेयजलापूर्ति बहाल करायी जायेगी. उन्होंने बताया कि करीब सप्ताह दिनों से दूरभाष पर एसडीओ तथा कनीय अभियंता को जानकारी देने के बावजूद पेयजलापूर्ति बहाल नहीं करायी गयी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मोहम्मद मुशाहिद, प्रकाश दास, भूदेव दास, मोहम्मद इस्तेखार, पप्पू दास आदि ने बताया कि जलमीनार से रहमतनगर, आलमनगर तथा काठबनगांव के लोग पानी लेते हैं, लेकिन विगत सप्ताह दिन से पेयजलापूर्ति ठप है, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि जल्द पेयजलापूर्ति बहाल करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >