नाबालिग ने उठाई CNG ऑटो की चाबी, रास्ते में पलट गया वाहन, तीन किशोर घायल, दो रेफर

Banka Accident News: घर से बिना बताये ऑटो लेकर निकले एक किशोर की लापरवाही भारी पड़ गई. तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरामा हाई स्कूल के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार तीन किशोर घायल हो गए. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है.

बिना बताये घर से ले गया ऑटो, दोस्तों को भी बैठाया

जानकारी के अनुसार, डुमरामा गांव एक किशोर घर से बिना बताये सीएनजी ऑटो की चाबी लेकर वाहन चलाने निकल पड़ा. इस दौरान उसके दो दोस्त भी ऑटो पर सवार हो गये. तीनों गांव से बाहर घूमने के लिए निकले थे.

मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, सड़क पर पलट गया ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो काफी तेज गति से चल रही थी. डुमरामा हाई स्कूल के समीप मोड़ पर वाहन घुमाने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा. इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि उसमें सवार तीनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. समय पर सहायता मिलने से घायलों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी.

दो किशोरों की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर

अमरपुर रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रोहित चंचल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के बाद सोहन कुमार और देव कुमार की हालत गंभीर पाई गई. दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं कृष्णा कुमार का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में जारी है.

परिजनों में चिंता, गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना के बाद परिवार के सदस्यों में चिंता का माहौल है. वहीं गांव में भी यह हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जता रहे हैं और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >