BANKA : अवैध रूप से लदा वाहन जब्त

सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा एक वाहन को जब्त किया है.

बांका स चंदन कुमार की रिपोर्ट :

सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा एक वाहन को जब्त किया है. सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया है कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना कि थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ के निकट अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस के द्वारा माइनिंग के अधिकारी को सूचना देते हुए छापामारी किया गया.इस दौरान छापामारी में एक अवैध बालू लदा टेंपू बिना रजिस्ट्रेशन एवं चेचिस नबर के जब्त किया गया.मामले को लेकर अवैध खनन की सुसंगत धारा के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >