चपरी विद्यालय में हुआ टीकाकरण

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत लगाया टीका

धोरैया. एससी एसटी आवासीय विद्यालय चपरी में शनिवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9 से 14 आयु वर्ग के छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया. इसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने किया. साथ ही विद्यालय की विधि व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. साफ-सफाई को लेकर वहां के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया. बच्चियों ने ओपन जिम तथा गार्ड रूम और चहारदीवारी को ऊंचा करवाने की बात कही. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि ओपन जिम और गार्ड रूम का कार्य कराया जायेगा. चहारदीवारी के लिए जिला पदाधिकारी को पत्र के द्वारा अवगत कराया जायेगा. बच्चियों से भी प्रमुख ने वहां की विधि व्यवस्था के बारे में पूछा. सीएचसी धोरैया के बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि 250 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया गया. इसके अलावा आंख की भी जांच की गयी. मौके पर आरबीएसके की टीम के साथ पारा कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >