सिरेमिक फैक्टरी के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सिरेमिक फैक्टरी के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ स्थित सिरेमिक फैक्टरी परिसर में शनिवार की दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. जबकि स्थानीय युवा समाजसेवी अभिजीत आनंद ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन से संपर्क किया और पुलिस की सहायता से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी. जहां पुलिस पदाधिकारी ने आगे की कार्यवाही करते हुए शव को पहचान के लिए अस्पताल परिसर में 72 घंटा के लिए रखा है. अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात बच्चे को बीच मोहल्ला में फेंका बांका. शहर के नयाटोला विजयनगर मोहल्ला में शनिवार की शाम मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है. जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात बच्चे को बीच मोहल्ला में यूं ही फेंक दिया गया. जहां आवारा कुत्ते बच्चे को नोचते नजर आये. जिसके बाद आस-पास के लोगों की नजर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की मदद से एम्बुलेंस बुलाया गया और नवजात को सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >