डहरलंगी गांव समीप अज्ञात शव बरामद

डहरलंगी गांव समीप अज्ञात शव बरामद

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डहरलंगी गांव के समीप से पुलिस ने गुरुवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव को बरामद किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोग बहियार में अपना मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान किसी कि नजर सड़क किनारे पड़ा शव पर गया और वे हल्ला करते हुए गांव पहुंचे. जहां ग्रामीणों को सूचना दी. शव मिलने की सूचना मिलते हैं काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सदर अस्पताल परिसर स्थित शवगिरी में रखा गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि शव का पहचान होने के बाद परिजनों को सौप जायेगा या फिर उसका अंतिम संस्कार स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया जायेगा. उधर खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >